Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी पर कांग्रेस हमलावर
new delhi, Congress attacks, US travel advisory

नई दिल्ली । अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को अपने नागरिकों की भारत यात्रा के लिए लेवल-2 यात्रा परामर्श जारी किया। इसमें भारत में अपराध, बलात्कार और आतंकवाद का जोखिम बढ़ने की बात कहते हुए महिलाओं को अकेले भारत न जाने की सलाह दी गई है। अमेरिकी सरकार के इस परामर्श पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 11 वर्षों से विदेश नीति को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद अमेरिका ने हमारे देश के लिए ऐसी एडवाइजरी जारी की है। एक तरफ अमेरिका भारत के लिए चेतावनी जारी कर रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए 'रेड कार्पेट' बिछा रहा है। यह एडवाइजरी केवल भारत के लिए ही क्यों जारी की गई? पाकिस्तान के लिए क्यों नहीं, जो दुनिया भर के आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है?

उन्होंने आगे कहा कि इस एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति के भारत नहीं आ सकते। उन्होंने कहा, "इस एडवाइजरी में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यहां यौन उत्पीड़न समेत अन्य अपराध बड़े पैमाने पर होते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस परामर्श में कहा गया है कि भारत में अपराध और आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, जिससे यात्रा के दौरान जोखिम हो सकता है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन अपराधों की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई गई है।

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.