Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को पत्र लिख मुलाकात के लिए किया आमंत्रित
new delhi,Election Commission ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख को लेकर पत्र भेजा है। आयोग ने कहा है कि वे महाराष्ट्र चुनावों या अन्य किसी विषय पर आयोग से मिल सकते हैं।
आयोग सूत्रों के अनुसार, यह पत्र 12 जून को लिखा गया था, जिसे राहुल गांधी के आवास पर रिसीव कर लिया गया है और इसकी एक प्रति ई-मेल के माध्यम से भी भेजी गई है।
पत्र में आयोग ने उल्लेख किया है कि राहुल गांधी ने 7 मई को एक लेख लिखा था, जिसमें महाराष्ट्र चुनावों से संबंधित कुछ विषय उठाए गए थे। आयोग ने कहा है कि इन मुद्दों का उत्तर पहले ही विस्तार से दिया जा चुका है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह नियम प्रक्रिया के तहत चुनाव कराता है, जो पूरी तरह से विकेंद्रीकृत होती है। इसमें राजनीतिक दलों के एक लाख से अधिक एजेंट बूथ स्तर पर तैनात होते हैं।
आयोग ने यह भी कहा है कि हम मानते हैं कि चुनाव संचालन से जुड़े किसी भी मुद्दे को कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा सक्षम न्यायालयों में दायर याचिकाओं के माध्यम से पहले ही उठाया जा चुका होगा। फिर भी, यदि आपके पास अब भी कोई मुद्दे हैं, तो आप लिखकर हमें अवगत करा सकते हैं। आयोग भी आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए तैयार है। सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सुविधाजनक तिथि और समय निर्धारित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने इस लेख में सीधे तौर पर आयोग पर आरोप लगाये थे। हालांकि उनके उठाए मुद्दों का आयोग की ओर से बिन्दुवार उत्तर दिया गया था।

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.