Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ट्रंप की ईरान-इजराइल सीजफायर घोषणा से उत्साह में शेयर बाजार
new delhi, Stock market , ceasefire announcement

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की  ईरान-इजराइल के बीच सीज फायर की घोषणा का असर आज घरेलू शेयर बाजार के  शुरुआती कारोबार पर तेजी के रूप में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख भी बना। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।


शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स, जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 4.14 प्रतिशत से लेकर 1.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.90 प्रतिशत से लेकर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,466 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,025 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 441 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 637.82 अंक की मजबूती के साथ 82,534.61 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,835.39 अंक तक पहुंच गया। इस तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 82,360.04 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद एक बार फिर खरीदारों की लिवाली शुरू हो जाने से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 869.98 अंक की बढ़त के साथ 82,766.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 208 अंक उछल कर 25,179.90 में अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,250.85 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक लुढ़क कर 25,118.50 अंक तक आया, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल कर इस सूचकांक की चाल को तेज कर दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 265.60 अंक की मजबूती के साथ 25,237.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 511.38 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,896.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 140.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,971.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

 

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.