Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक हाेगी यह बैठक: डॉ मोहन यादव
varansi, fruitful in realizing , Dr. Mohan Yadav

वाराणसी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्यों के बीच समन्वय, विकास के विभिन्न आयाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदर्भित यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगी।

 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव यहां देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में 

शामिल होने आए हैं। यह बैठक नदेसर स्थित तारांकित होटल ताज में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में भाग लेने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव भी उपस्थित रहे।

 

बैठक में भाग लेने के लिए काशी में प्रवास के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद बैठक में शामिल होने के लिए नदेसर लौटते समय लहुराबीर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारियल पानी भी पिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को देखकर क्षेत्रीय लोगाें में उत्साह दिखा और उन लाेगाें

ने हर—हर महादेव का उदघाेष कर माेहन याद का अभिवादन करते रहे।

 

बैठक में शामिल हाेने से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक्स पर लिखा कि आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रखने जा रहा हूं। सीमांत राज्य होने के नाते हमारी प्राथमिकता सीमाओं की सुरक्षा, अंतरराज्यीय समन्वय, पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव दिलाना है। बैठक में आपदा प्रबंधन, परिवहन, स्वास्थ्य, पर्यटन अवसंरचना और राज्य हित के अन्य मुद्दों पर केंद्र व अन्य राज्यों के साथ सार्थक चर्चा की जाएगी।

 

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.