Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सड़क पर झूल रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन जिंदा जले
balaghat,  burnt alive , high tension wire
बालाघाट । बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोग जिंदा जल गए। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और बाइक से देवलगांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली कंपनी का अमला और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
मंगलवार सुबह करीब 8.30 ग्राम सर्रा निवासी सेवक पुत्र प्यारेलाल पांचे (30 वर्ष) अपनी पत्नी रेणुका पांचे (28 वर्ष) और भतीजा भोजराज पुत्र यादोराव पांचे (28 वर्ष) तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव से ग्राम देवलगांव मंदिर में पूजन-अर्चन करने जा रहे थे। इस दाैरान नेवरवाही और सर्रा सड़क मार्ग पर जंगल के बीच में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे पेड़ की एक शाखा 11 केवी लाइन के तार गिरने से झूल रही थी। बिजली का झूलता हुआ तार बाइक के हैंडल में फंसने से हादसा हुआ और आग लग गई। इस दौरान तीनाें की माैके पर ही जिंदा जलकर माैत हाे गई। घटनास्थल पर लोग जब तक लोग पहुंचते तब तक तीनों जल चुके थे।
 
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हाईटेंशन लाइन का तार दिखाते हुए नाराजगी जताई। हादसे की जानकारी मिलने पर लांजी थाना पुलिस, विद्युत विभाग का अमला के अलावा लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। तीनों के शव ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के लिए तीनों शव को लांजी भिजवा दिया गया।
 
सर्रा गांव के पूर्व सरपंच चुन्ने लाल हरदे ने कहा कि शव करीब एक घंटे तक आग में झुलसते रहे। बताया कि सेवकराम हैदराबाद में मजदूरी करते थे। बरसात के दौरान खरीफ सीजन में खेती के लिए घर लौटे थे। उनकी एक बेटी है। भोजराज, सेवकराम के चाचा का लड़का था। उसकी दो बेटियां हैं। कई बार इलाके में झूलते बिजली के तारों और जर्जर खंभों की शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
 
एसडीएम कमल चंद्र सिंहसार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की एक डाली गिर गई। इससे तार टूटकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान मंदिर जा रहे लोगों की बाइक उसमें उलझ गई। बिजली चालू होने की वजह से बाइक में आग पकड़ ली। बाइक सवार तीनों लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली कंपनी की ओर से मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। लांजी
 
थाना प्रभारी विभेंदु टांडिया ने बताया कि इलाके में मंगलवार सुबह तेज आंधी आई थी। लगातार बारिश हो रही है। बिजली सप्लाई बंद करा दी गई है। हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। 
 

लांजी बिजली विभाग के जेई अविनाश देशमुख ने बताया कि रात से हो रही बारिश के कारण जंगल क्षेत्र में पेड़ की बड़ी डाली टूटकर नीचे 11 केवी की लाइन पर गिरी। जिससे तार टूटकर नीचे आ गया था। जिस जगह यह हादसे हुआ वह मोड़ एरिया होने से तार दिखाई नहीं दिया होगा, जिस कारण वह तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद तार को जोड़ने का काम जारी है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री दीपक उईके ने बताया कि कंपनी की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। 

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.