Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में शोभायात्रा के दाैरान युवक की चाकू मारकर हत्या
bhopal,   young man , during a procession

भोपाल । राजधानी भोपाल में रविवार रात धार्मिक यात्रा में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा में डांस के दौरान हुए विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं दो अन्य युवकाें पर भी हमला किया गया। घटना के बाद सोमवार को पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मृतक के परिजनों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे और प्रशासन से शीघ्र व सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


दरअसल मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा रविवार रात काे शोभायात्रा आयोजित हुई थी। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा में डीजे पर युवाओं के नाचने के दौरान अचानक कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अफरातफरी 20 साल के युवराज बंशकार की माैत हाे गई। वहीं दो अन्य युवक रोहित सेन और संजू वर्मा घायल हाे गए। मृतक युवराज बंशकार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था और इन दिनों भोपाल में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। हमीदिया अस्पताल में साेमवार काे उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह हमला शोभायात्रा समाप्त होने के बाद हुआ। मृतक युवराज भोपाल में रिश्तेदारों के पास रह रहा था। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

 

हमीदिया अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह

घटना की सूचना पाकर सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। दिग्विजय ने एसीपी राकेश बघेल से पूछा कि शोभायात्रा में हथियार कैसे पहुंचे, जबकि सरकार की गाइडलाइन है कि जुलूसों में हथियार नहीं ले जाए जा सकते। उन्होंने कहा- मेरे पास वीडियो है, जिसमें लोग हथियार लेकर चल रहे हैं। क्या आप एक्शन लेंगे? इस पर एसीपी ने जवाब दिया- 101 प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.