Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र में झमाझम बारिश का दौर जारी मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की कराई पड़ी आपात लैंडिंग
bhopal, Heavy rain, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को भोपाल समेत प्रदेश में कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 9 घंटे के दौरान 2 इंच बारिश हो गई। मंडला में डेढ़ इंच, नर्मदापुरम में 1.4 इंच, ग्वालियर में एक इंच, भोपाल-रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की रविवार दोपहर पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।


दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को परिवार के साथ निजी दौरे पर पचमढ़ी पहुंचे थे। दोपहर में खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की पिपरिया हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद वे परिवार के साथ सड़क मार्ग से पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन पचमढ़ी में स्थानीय पर्यटन स्थलों के उन्नयन प्रस्तावित कार्य योजनाओं की समीक्षा भी की।


मुख्यमंत्री के अचानक आगमन को देखते हुए पिपरिया से पचमढ़ी तक का पुलिस अमला अलर्ट मोड पर रहा। पचमढ़ी में उन्होंने रवि शंकर भवन में कुछ घंटे विश्राम किया। वे यहां करीब तीन घंटे ठहरे। शाम 4:30 बजे वे सड़क मार्ग से पिपरिया लौटे और फिर शाम 6 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो गए।


तहसीलदार वैभव बैरागी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की निजी यात्रा थी। पिपरिया हेलीपैड पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


पचमढ़ी से लौटते समय मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे गुजर रहे बच्चों को दुलारा और उनका हालचाल जाना। बच्चों से बातचीत में उन्होंने पूछा कि क्या वे नियमित स्कूल जाते हैं या नहीं? मुख्यमंत्री ने बच्चों को रोज स्कूल जाने की सलाह भी दी।


भोपाल में रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, रतलाम, पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। बैतूल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी रविवार सुबह 8 बजे अचानक गिर गया। कुछ दिन से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे पीओपी ने छत छोड़ दी। इधर, मंदसौर के गरोठ में भी थाने की छत का प्लास्टर बारिश के चलते गिर गया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची।


मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों से बारिश हो रही है। सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अतिवृष्टि हो सकती है। शेष जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.