Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आईएसआईएस से संबंध के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
kolkata, Three youths arrested , links with ISIS
कोलकाता । दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में किराए के एक फ्लैट से तीन युवकों को आतंकी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें रविवार देर रात गिरफ्तार किया। दिन के समय इन्हें हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। तीनों को गहन पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि आईएसआईएस के कुछ संदिग्ध सदस्य कोलकाता में छिपे हुए हैं और वे सीधे सीरिया से संपर्क बनाए हुए हैं। इसी आधार पर दिल्ली से आई एक टीम ने कस्बा के राजडांगा इलाके में स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। वहां रहने वाले तीन युवकों ने खुद को आईटी पेशेवर बताया था, लेकिन जांच में शक बढ़ता गया। फ्लैट की तलाशी के दौरान एजेंसियों को दो लैपटॉप मिले, जिनमें कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज पाए गए। पूछताछ में तीनों युवक बार-बार भटकाने वाले और असंगत उत्तर दे रहे थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाकर विस्तार से पूछताछ करने का फैसला लिया गया।

 

अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में आईएसआईएस एक बार फिर भारत में सक्रिय हो रहा है और उसने ऑनलाइन माध्यमों से नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं को अपने प्रभाव में लिया जा रहा है। इन प्रोफाइलों के जरिये पहले दोस्ती की जाती है, फिर उन्हें गुप्त समूहों में जोड़ा जाता है। वहां से ‘ब्रेनवॉश’ कर धीरे-धीरे उन्हें संगठन के लिए काम करने के लिए तैयार किया जाता है। गिरफ्तार किए गए युवकों के संबंध में भी यही आशंका जताई जा रही है कि वे पहले खुद प्रभावित हुए और अब अन्य युवाओं को प्रभावित करने की प्रक्रिया में थे। खुफिया एजेंसियां इस दिशा में आगे की जांच कर रही हैं कि इन युवकों का संपर्क किन-किन लोगों से था और क्या ये किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक, देश के विभिन्न राज्यों में आईएसआईएस से जुड़े स्लीपर सेल दोबारा सक्रिय हो रहे हैं। ये सेल ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्हें आसानी से प्रभाव में लाया जा सके। इस नए ट्रेंड ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और आने वाले समय में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ और भी सघन जांच व निगरानी की जा सकती है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.