Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट का दौरा
raipur, Congress state in-charge ,Pilot

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज साेमवार काे प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। हाईकमान के निर्देश के बाद प्रदेश प्रभारी पालयट आज छत्तीसगढ़ में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की मैराथन बैठकें करेंगे। 


रायुपर विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि हम हमेशा हिंसा के खिलाफ खड़े रहे हैं। लेकिन सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा, ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। जो भी कदम उठाए जाएं, वे पारदर्शी और प्रभावी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सोच-समझकर सख्त फैसले लेने की जरूरत है और जो भी निष्कर्ष निकले, उसका वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचे। 


सचिन पायलट ने कहा कि आज विधायकों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विशेष रूप से यह तय किया जाएगा कि सदन के भीतर जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से कैसे उठाया जाए। जरूरी है कि सरकार को जनता के मुद्दों पर जवाबदेह बनाया जाए। इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए आगामी मानसून सत्र के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

सचिन पायलट ने बैठकों को लेकर बताया कि आज पूरे प्रदेश से पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विभिन्न संगठनों के प्रमुख सेल्स की बैठक ली जाएगी। इन बैठकों में सभी से रिपोर्ट ली जाएगी और आने वाले समय के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अभी से अपने संगठन को मजबूत बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक दो दिन तक लगातार बैठकें होंगी।

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.