Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोर की पहली किरण के साथ गूंजे योग गीत
raipur, Yoga songs resonate, first rays of dawn

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर का वातावरण पूर्णतः योगमय हो गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ तथा भारतीय योग संस्थान रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिव साईं हनुमान मंदिर, गायत्री नगर परिसर में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:45 बजे भावपूर्ण भजनों और योग गीतों के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जैसे ही सूरज की किरणें धरा को स्पर्श करने लगीं, वैसे ही प्रशिक्षित योग साधकों और नागरिकों ने योग की विभिन्न विधियों के साथ दिन की शुरुआत की।

भारतीय योग संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थितजनों ने ‘स्ट्रेच, ब्रीद और स्माइल’ के संदेश के साथ योग की सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, मकरासन, और शशांकासन जैसे प्रभावी योगासनों का अभ्यास किया। इसके पश्चात कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए गए, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।

योग सत्र के अंतिम चरण में ध्यान और शांति पाठ ने सभी को आंतरिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया। योग गुरुओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और संतुलन भी प्रदान करता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभा-

कार्यक्रम का एक अन्य विशेष आकर्षण रहा भारतीय योग संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। लगभग सुबह 7:45 बजे तक चले इस आयोजन में योग पर आधारित गीतों और संगीतमय योग आसनों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की यह सांस्कृतिक छटा दर्शकों को योग और संस्कृति के परस्पर संबंध का सुंदर संदेश देती नजर आई।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की सहजता, अनुशासन और शांति ने एक आदर्श सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक रहा कि योग किसी धर्म, जाति या आयु का बंधन नहीं, बल्कि यह एक वैश्विक जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हर व्यक्ति सुखद जीवन की ओर बढ़ सकता है।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन-

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान में भाग लिया और भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रणाम किया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.