Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ मध्य प्रदेश
bhopal, Madhya Pradesh , International Yoga Day
भोपाल । मध्य प्रदेश में शनिवार को सुबह 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में योगाभ्यास के कार्यक्रम हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा प्रदेश योगमय नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर योगाभ्यास किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर पहली बार हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभी जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेशभर में कार्यक्रम हुए। योग दिवस का राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह छह बजे भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित हुआ। एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर यह वृहद आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ योग किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं और कुष्ठ रोगी भी शामिल हुए। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलों के कार्यक्रम में मंत्रीगण शामिल हुए। देवास में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के राजवाड़ा में, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार के मांडव में शामिल हुईं। उज्जैन में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, ग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए।
 
प्रदेश में योग दिवस पर कई जगह पर थीम पर आधारित कार्यक्रम हुए। हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में स्थानीय लोगों योग किया। इस दौरान यहां कोहरा छाया हुआ था। खजुराहो में योग के दौरान हल्की बारिश होने लगी, लेकिन लोगों ने योगाभ्यास जारी रखा।

 

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.