Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमरकंटक में पीलिया का प्रकोप 2 की मौत
anuppur, Jaundice outbreak , Amarkantak, 2 dead

अनूपपुर । मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों कई परिवार में पीलिया बीमारी का प्रकोप हैं। कई वार्डो में पीलिया के मरीज बढ़ रहे हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही पीड़ित अन्य तरीकों जैसे झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे हैं। परिजन आसपास के चिकित्सालयों में जाकर उपचार करा रहे हैं। लोगों ने बताया है कि अमरकंटक में इस समय कई घरों में पीलिया के मरीज हैं।


उल्लेखनीय है कि विगत दिनों अमरकंटक नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक-4 काटजू ग्राम के स्वर्गीय शिव नारायण पनारिया के युवा पुत्र रमेश पनारिया एवं पूर्व अध्यक्ष प्रभा पनारिया के भतीजे का इसी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह वार्ड-14 के कई घरों में पीलिया बीमारी के मरीज हैं, जो उपचाररत हैं।


लोगों का कहना पानी में खराबी
वार्ड क्रमांक 14 के रहवासी कहते हैं कि खराब पानी के उपयोग से घर के ज्यादातर बच्चे बीमार हो रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को पानी खराब होने के संबंध में कई बार ध्यान दिलाया गया कि पीने के पानी सप्लाई की टंकी और मोहल्ले में बना सार्वजनिक कुंआ बर्फानी रोड की सफाई और कुएं का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए। वार्ड के पार्षद दिनेश द्विवेदी द्वारा नगर परिषद के अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा कुएं का सिर्फ पानी निकलवाकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए। कुएं की सफाई एवं मरम्मत कार्य की ओर ध्यान नहीं दिया गया। मरीजों के परिजनों का कहना है कि खराब पानी पीने से कुछ समय से बीमारी फैली है।

 

नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारी बैजनाथ चंद्रवंशी से बात करने पर उन्होंने बताया कि नगर में जो पानी सप्लाई की टंकी है उसकी सफाई कराई गई है। नल के माध्यम से पानी अनेक घरों में जाता है। कुछ लोगों की शिकायत है लेकिन पीलिया होने की वजह कुछ और हो सकती है।


उपचार के लिए आ रहे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के डॉ. रानूप्रताप सारीवान का कहना है कि पीलिया के मरीज कुछ समय से आ रहे हैं, लेकिन अमरकंटक में भी पीलिया से संबंधित परिजन आकर डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। डॉ. सारीवान का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक दवाएं और सुविधा उपलब्ध हैं, कहीं किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। आसपास के क्षेत्र से पीलिया के कुछ मरीज आकर उपचार करा रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि मरीज आवश्यक सतर्कता और सावधानी बरतें, तरल भोजन का उपयोग करें।  मिर्च मसाला, हल्दी, नमक का उपयोग न करें। दूषित भोजन और दूषित पानी का उपयोग न करें। चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेते रहें।


मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, अनूपपुर डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में उपस्थित लोगों से जानकारी लेते हुए, गंदा पानी पीने से बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.