Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
हर माँ और बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मप्र सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bhopal, MP government , Deputy Chief Minister Shukla
भोपाल । उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और यूनिसेफ इंडिया के बीच समन्वय और सहयोग से राज्य में एनीमिया और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। सरकार और यूनिसेफ भारत मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राज्य की हर माँ और हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें। साझा उद्देश्य और ठोस कार्यवाही के माध्यम से हम एक स्वस्थ और समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे।
 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री से चर्चा कर रहे थे। मैककैफ्री मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान गुरुवार देर शाम मंत्रालय पहुंची थी। यहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मैककैफ्री ने राज्य में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।
 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया की साझेदारी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर सहयोग से राज्य सरकार की योजनाओं को नई दिशा मिली है। साझे प्रयास से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.