Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवपुरी में उफनते नाले में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली
shivpuri,Tractor-trolley , overflowing drain

शिवपुरी/शहडोल । मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हाे चुका है। प्रदेश के अधिकांश जिलाें में बारिश हाे रही है। शिवपुरी के सिरसौद में भारी बारिश के कारण उफनते नाले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई। ट्रॉली में सवार चार युवक खतरे में पड़ गए, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें बचा लिया। यह घटना कुंअरपुर गांव के पास हुई। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें किसी को भी जान का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों की तत्परता से चाराे युवकाें की जान बच गई।

 

सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह रातभर की बारिश से उफान पर आए नाले को पार करने की कोशिश में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार चार युवक बहने लगे। जानकारी के अनुसार, जिले के पटेवरी गांव के विनोद आदिवासी, विमल आदिवासी, पूरन आदिवासी और एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर शिवपुरी जा रहे थे। इस दौरान कुंअरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के पास नाले में तेज बहाव के बावजूद चालक ने ट्रैक्टर उतार दिया। पानी के तेज बहाव में ट्रॉली बहकर पुलिया के बीम में जा फंसी। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचा लिया। ग्रामीणों ने तत्काल रस्सियों की मदद से चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 
शहडोल में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
इधर शहडोल में केशवाही चौकी के रुपौला चितरौणी मोहल्ले में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से 26 वर्षीय राकेश चौधरी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक डीजल लेने गया था। नगर में जारी तेज बारिश से बचने के लिए रिश्तेदार राकेश ने ट्रैक्टर पर बैठने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा और पलट गया। इसके नीचे दबने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
 
इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर के नीचे युवक का शव दबा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.