Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत में यात्री के साथ मारपीट भाजपा विधायक के समर्थकों पर आरोप
bhopal, Passenger beaten ,Vande Bharat

भोपाल । दिल्‍ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में मारपीट की घटना सामने आई है। एक्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर 7-8 लोगों ने मारपीट की। मारपीट का आरोप यूपी के झांसी के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगा है। यात्री की नाक में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि विधायक के सीट बदलने के आग्रह को यात्री ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद झांसी स्टेशन पर विधायक के समर्थकों ने यात्री से मारपीट की। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने एक्स पर रेलमंत्री को टैग करते हुए मामले से अवगत कराया है।

 
बताया जा रहा है कि गुरुवार काे झांसी जिले की बबीना विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच ई-2 में पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से सवार हुए थे। राजीव सिंह का सीट नंबर 08 था, जबकि उनकी पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का नंबर 51 था। 49 नंबर पर विंडो साइड पर राज प्रकाश नाम के यात्री बैठे हुए थे। विधायक ने उनसे कहा कि तुम मेरी 08 नंबर की सीट पर चले जाओ। राज प्रकाश ने सीट बदलने से मना कर दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के कोच में सात से आठ लोग आए और 49 नंबर की सीट पर बैठे राज प्रकाश के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि लात-घूंसों के साथ ही चप्पलों से भी मारा गया। बताया जा रहा है कि इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। खून भी बहने लगा था। गुरुवार रात काे ट्रेन जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची, ताे पीड़ित यात्री राज प्रकाश स्टेशन पर उतरे इस दाैरान मीडिया ने उनसे बात करने की काेशिश की लेकिन, वे इतने डरे हुए थे कि उन्होंने बात करने से मना कर दिया। बस इतना कहा कि मैं पुलिस में शिकायत कर रहा हूं।
 
भाेपाल स्टेशन पर उतरे यात्रियाें ने कहा कि ऐसी प्रीमियम गाड़ियों में, जिसको प्रधानमंत्री प्रमोट करते हैं, वंदे भारत जैसी गाड़ियों में एग्जीक्युटिव कंपार्टमेंट में चलकर 15-20 गुंडे किसी यात्री को मारे यह सभी की सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल है। इस घटना के दौरान बच्चे थे, महिलाएं थीं, सब लोग घबरा गए थे। एक दूसरे यात्री ने कहा कि यह बहुत गलत है। तीन-चार पुलिस वाले थे, जब पुलिस ही मिली हुई है तो हम किस हेल्प की बात करेंगे। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई है। उसके बाद पुलिस अनजान हो गई। फिर रेलवे की पुलिस आई। वह दूसरी तरफ से आए। उस टाइम पुलिस विभाग के तीन चार लोग थे, जिनके सामने यह मारपीट हुई है।
 
 
पूर्व मंत्री ने किया ट्वीट
जिस वक्त ट्रेन में मारपीट हुई उस वक्त पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में सवार थे। पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के बारे में लिखा कि 'वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्जीक्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 49 पर बैठे एक व्यक्ति के साथ 7-8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की। घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा। इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे।' रावत ने आगे लिखा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा? इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती हैं। माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से आग्रह है इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
 
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भी घटना के पीड़ित का वीडियो शेयर कर लिखा कि वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया। बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर पीटा। नाक से खून निकल आया... ये है "सुशासन" की असलियत? उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, गुंडा राज चल रहा है।
MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.