Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अपहृत सभी ग्रामीणाें को नक्सलियों ने किया रिहा
bijapur, Naxalites released , kidnapped villagers

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार काे नक्सलियों ने तीन लोगों की हत्या कर दर्जनभर ग्रामीणों का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। बुधवार काे उन सभी अपहृत ग्रामीणाें को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है, सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने गांव पहुंच गए हैं। 

 

नक्सली नेता वेल्ला और उसके साथ पहुंचे नक्सलियाें ने मंगलवार शाम 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया था। मृतकों के परिजन रात 8 बजे तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। सुरक्षाबलों की टीम बुधवार काे पेद्दाकोरमा गांव पहुंचकर मारे गए तीन ग्रामीणों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बीजापुर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।

 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि नक्सली संगठन एक तरफ शांति की बात करते हैं, तो दूसरी ओर बेगुनाह ग्रामीणाें काे आईईडी लगाकर एवं मुखबिरी के नाम पर मार रहे हैं। इससे नक्सल संगठन का दोहरा चरित्र सबके सामने आ चुका है। कहा कि शांति वार्ता की बात करने वाले दाेहरे चरित्र के नक्सलियाें से कभी बातचीत नहीं की जाएगी। शांति की बात कर बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले नक्सली संगठन माफी के लायक भी नहीं है। सुरक्षाबल नक्सलियों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जल्द ही नक्सलियों की बची अंतिम सांस हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।  
MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.