Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
imphal, Huge cache , Manipur

इंफाल । मणिपुर पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि थौबल जिले के नोंगपोक सेक्माई थाना क्षेत्र के लेइरोंगथेल पीट्रा इलाके में नहर के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक .303 राइफल और मैगजीन, एक डीबीबीएल गन, एक 9मिमी पिस्टल और मैगजीन, दो 9मिमी जिंदा कारतूस, दो 12 बोर कारतूस, चार एचई हैंड ग्रेनेड (नं. 36), चार डेटोनेटर, चार आर्मिंग रिंग, दो एमके-III ए2 ग्रेनेड, दो स्टन शेल (एन), तीन टीयर स्मोक शेल (सॉफ्ट नोज), एक टीयर स्मोक शेल (चिल्ली) तथा दो बाओफेंग रेडियो सेट चार्जर बरामद किए। इसी तरह इंफाल वेस्ट जिले के पत्सोई थाना क्षेत्र के संगईथेल माखा लेइकाई से एक 7.62 मिमी एसएलआर राइफल और दो मैगजीन बरामद किए गए। संगईथेल और हेइबिलोक क्षेत्रों से पुलिस ने एक एक्सकैलिबर राइफल (2 जिंदा 5.56 मिमी राउंड सहित), तीन बोल्ट-एक्शन राइफल (बिना मैगजीन), एक देशी 9मिमी पिस्टल और मैगजीन, चार 12 बोर जिंदा कारतूस तथा दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी बरामद किए।

इसके अतिरिक्त, चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग क्षेत्र से सीकेएनडीएफ/ए (गैर-एसओओ समूह) के एक कैडर नगामखोसात तौथांग उर्फ सासात (38) को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ म्यांमार से हथियार व ड्रग्स तस्करी, फिरौती वसूली और अपहरण जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि 16 मई को इसकी छिपने की जगह से भी एक देशी पिस्टल, तीन 9 मिमी कारतूस और सीकेएनडीएफ/ए के पांच लेटरहेड जब्त किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान और गिरफ्तारियों का उद्देश्य राज्य में असमाजिक तत्वों पर लगाम कसना और शांति बहाल करना है।

 
MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.