Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस का जन जागरण अभियान रानजीतिक रोटियां सेंकने की नौटंकी: वीडी शर्मा
bhopal, Congress

भाेपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर और भारतीय संविधान के सम्मान में 23 जून से तीन दिवसीय जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के अभियान काे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा है कि इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस और नेहरू परिवार सदैव भारत रत्नब डॉ भीमराव अंबेडकर के विरोधी रहे हैं। यह वहीं परिवारवादी दल है जिन्होंने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही, मरणोपरांत भी उनके विचारों के साथ अन्यााय किया। आज मध्य प्रदेश में पुन: वर्ग संघर्ष बढाने के लिए यही अंबेडकर और संविधान विरोधी कांग्रेस अपनी रानजीतिक रोटियां सेंकने के लिए नाैटंकी कर रही है।

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार काे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि सुना है कांग्रेस 23 जून से बाबा साहब को लेकर तीन दिवसीय जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार व कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के विरोध में किए गए कार्यों के लिए दिग्विजय सिंह, प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और फूल सिंह बरैया सहित अन्य नेताओं को माफी अभियान चलाकर उपवास रखना चाहिए और पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए।
 
बाबा साहब काे भारत रत्न तक नहीं दे पाई कांग्रेस
वीडी शर्मा ने कहा कि जिस कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में हरवाया। जिस कांग्रेस ने बाबा साहब को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। जिस महान सपूत को कांग्रेस पार्टी ने भारत रत्न तक नहीं दिया, जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया, वो कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर मध्याप्रदेश में प्रेस वार्ता कर रही है। कांग्रेस को इस पाखंड को बंद कर देना चाहिए।
 
 

कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की एक भी स्मृति बनाने की अनुमति नहीं दी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के जन्मस्थान मध्य प्रदेश में उनकी एक स्मृति निर्माण का काम भाजपा के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल दौरान हुआ था, और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उसका उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित अंबेडकर सेंटर के लिए स्थान की स्वीकृति दी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसे बनने नहीं दिया। जब केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी की सरकार आई, तो अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने लंदन में जहां बाबा साहब रहे थे, वहां उनकी एक स्मृति बनाई, दिल्ली में उनके निवास स्थान पर स्मृति स्थापित की, नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चैत्य भूमि में भी स्मृतियाँ बनाई। वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तो भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री नहीं दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले नारायण सदोबा काजरोलकर को 1970 में पद्म भूषण देकर सम्मानित किया। काजरोलकर के पक्ष में पंडित नेहरू ने भी प्रचार किया था। ये है कांग्रेस की असली हकीकत। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की स्मृतियाँ बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए, केवल अड़चनें डालीं जबकि देशभर में नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के नाम पर सैकड़ों स्मारक, अस्पताल और सड़कों के नाम रख दिए गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को पत्र लिखकर बाबा साहब अंबेडकर के कैबिनेट में न रहने की खुशी जाहिर की थी। ऐसी सोच और चरित्र वाली कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब के सम्मान की बात कर रही है, जो एक बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। कांग्रेस पार्टी को अपना यह ढोंग बंद करना चाहिए।

 

कांग्रेस की सोच अंबेडकर विरोधी

वीडी शर्मा ने कहा कि जिस तरह से पंडित नेहरू और कांग्रेस के नेताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ बदसलूकी की और उनका अपमान किया, जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं, उसके लिए कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगी मांगनी चाहिए।कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने भी बाबा साहब की जन्मस्थली महू पहुंचकर संविधान के नाम पर हासिये पर खडी कांग्रेस को खडा करने के लिए बाबा साहब के नाम का उपयोग किया, लेकिन जनता समझदार है, सब जानती है कि बाबा साहब को सम्माकन और उनके पंच तीर्थों का विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।कांग्रेस की सोच हमेशा अंबेडकर विरोधी रही है। आज भी कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर विरोधी विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं।
MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.