Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कार ने दाे बाइकाें में मारी टक्कर युवती समेत तीन की माैत
raipur, Car collided ,two bikes
पेंड्रा/रायपुर । छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना के मझगवा के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से 2 बाइक पर सवार 3 युवक सहित एक युवती की मौत हो गई। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में जारी है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने साेमवार काे बताया कि बीती रात पेंड्रा थाना अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास कार चालक स्नेहिल गुप्ता ने नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मारी।बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया जहां उसकी माैत हाे गई।मृतकों के नाम गंगाराम, रामावतार सिंह, भूपेंद्र मराबी और युवती शानू केवंट बताया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल है जिसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है।
 
पेंड्रा थाने के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का रविवार काे जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद अपनी मित्र सोनू केवट के साथ बीती देर रात वापस घर गिरारी आ रहा था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरे बाइक पर बरघाट गांव निवासी भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल हाेने महोरा गांव गए थे। कार्यक्रम से घर लाैटने के दाैरान कार चालक ने टक्कर मारी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और सभी तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.