Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मौसम विभाग की चेतावनी, बीजापुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
raipur, Weather department

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश हो चूका है और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है।रविवार को राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक मौसम के बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

सोलह जून से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 मिमी की बारिश दर्ज की गई है, इसमें बढ़ोत्तरी के आसार है।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है, जिससे प्रदेश में मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसी के चलते आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।एक और द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. यह भी ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी बढ़ी है और बारिश की संभावना प्रबल हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार , छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के भीतर कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।प्रदेश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6°C दुर्ग में रहा।राजधानी रायपुर में 16 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है।

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.