Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च दी श्रद्धांजलि
balrampur, Congress , candle march

बलरामपुर । अहमदाबाद में हुए हृदयविदारक एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते देर शाम मौन कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजू ने की। उन्होंने कहा की यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। हम सभी कांग्रेस जन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। हमारी माँग है कि केंद्र सरकार और एयर इंडिया मृतकों के परिवारों को शीघ्र एवं समुचित मुआवजा दे।

 

मार्च के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर मौन रखा और स्थानीय नागरिकों को भी इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर संवेदना प्रकट करने का संदेश दिया।

 

इस श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्हेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोविंद राम, नेता प्रतिपक्ष शकीना परवीन, पार्षद रीना, पार्षद बिरजनिया, संजय खाखा, सादिक सिद्दिकी (पलटन), हसनाथ हुसैन, कृपा शंकर, विनोद मेहता, जीत गुप्ता, साकिब सिद्दिकी, सीबी सिंह, आलोक सिंह, हबीबुल्लाह अंसारी, साहिल अशरफ, रमेश सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.