Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Three militants arrested, Manipur
इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग अभियानों में केसीपी के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

 

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के लामलै थाना क्षेत्र के सावोम्बुंग पुल के पूर्वी छोर पर की गई, जहां से केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य ताखेल्लम्बम गांधी सिंह उर्फ थोउबा (25) को पकड़ा गया। वह थौबल जिले के थौबल एमआई रोड, नोंगांगखोंग लाई लेइराक का निवासी है तथा वर्तमान में पुंगडोंगबम अवांग लेइराक, इंफाल ईस्ट में रह रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई थौबल जिले के नोंगपोक सेकमै थाना क्षेत्र के शिखोंग शेमई बाजार में की गई, जहां से केसीपी (एमएफएल) के दो उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। इनमें सोंगम हुंगयो (19), सदा लुंगथर का निवासी और तोइजम जैमसन मैतेई उर्फ बोरो (25), कोन्गपाल कोन्गखम लेइराक, इंफाल ईस्ट का निवासी शामिल हैं। इन दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

  

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.