Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ईरान-इजराइल तनाव चरम पर इजराइली हमले जारी
iran, Iran-Israel tensions, Israeli attacks continue

तेहरान/यरुशलम । ईरान और इजराइल में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। इजराइली सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि वह ईरान की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल साइटों पर हमले कर रही है और यह अभियान जारी रहेगा।

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि ईरान के पास अभी भी एक ऐसा शस्त्रागार है, जो इजराइल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सेना ने कहा, "हम ईरान पर हमला कर रहे हैं, और यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। इजराइल के लिए खतरा बनने वाली हर वस्तु या स्थिति को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया जाएगा।"

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली शमखानी की एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, उनकी मौत इजराइली हवाई हमलों के एक दिन बाद हुई, हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शमखानी लंबे समय तक ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख रहे और सऊदी अरब के साथ चीन की मध्यस्थता में हुई ऐतिहासिक सुलह वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे।

अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता पर ब्रेक
विवाद के बीच, ओमान ने एक और झटका दिया है। मस्कट में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का ताजा दौर रद्द कर दिया गया है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “रविवार को होने वाली वार्ता अब नहीं होगी। हालांकि, हम मानते हैं कि संवाद और कूटनीति ही स्थायी समाधान है।”

इराक ने इजराइली विमानों को लेकर जताई नाराजगी
उधर, इजराइली लड़ाकू विमानों द्वारा कथित रूप से इराकी हवाई क्षेत्र के उपयोग पर बगदाद में आक्रोश फैल गया है। इराक ने द्विपक्षीय समझौतों और अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए अमेरिका से ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए इजराइली विमानों को इराकी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने से रोकने का आह्वान किया है।
इराक के सैन्य प्रवक्ता सबा अल-नुमान ने एक सख्त बयान जारी कर अमेरिका से मांग की है कि वह अपने दायित्वों का पालन करे और "जायोनी इकाई से जुड़े विमानों" को इराकी आकाश मार्ग से ईरान पर हमला करने से रोके।

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.