Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
काेरबा में अधेड व्यक्ति की हत्या
korba,half aged man ,murdered

कोरबा । जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर पंखा दफाई में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरिथ राम यादव नामक व्यक्ति की बीती रात अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। घटना रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब मृतक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया ।
मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ।

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.