Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कुएं में डूबने से दो किशोरों की मौत
ashoknagar, Two teenagers died ,drowning in a well

अशोकनगर । अशोकनगर के कबीर रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी के दो किशोरों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों शनिवार सुबह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए कुएं में गए थे। देर रात एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। रविवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन और रिश्तेदार जमा हो गए। उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद लाेग शांत हुए।

 
जानकारी अनुसार अंकेश अहिरवार(14) और शैलेन्द्र रजक(15) शनिवार सुबह अपने दाेस्ताें के साथ नहाने के लिए कुंए में गए थे। कुछ ही बाद ही दाेनाें डूब गए थे। घटना के बाद उनके साथ माैजूद दाेस्ताें ने डर के चलते किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। जब शाम 6 बजे तक बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक बच्चे ने उन्हें दोनों की डूबने की बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
 
उनका कहना है कि कुछ लड़के उनके बच्चों को घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन और रिश्तेदार जमा हो गए। उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के कारण एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा सहित पुलिस बल को अस्पताल में तैनात किया गया है। हालांकि बाद में पुलिस ने उन लोगों को समझाया इसलिए इसके बाद कुछ लोग देहात थाने पहुंचे जहां पर दोनों में ही मर्ग कायम किया गया। परिजनों ने एसडीओपी को भी आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
 
 
 
MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.