Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मासूम की जान
shivpuri, Negligence  apartment, innocent child

शिवपुरी । शिवपुरी के संतुष्टि अपार्टमेंट में सीवर चैंबर में गिरकर हुई 13 वर्षीय बालिका उत्सवी भदौरिया की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस भयावह हादसे ने न केवल प्रबंधन की पोल खोल दी है बल्कि शिवपुरी की तथाकथित "क्रीमी लेयर" माने जाने वाले दीवान परिवार की अमानवीय लापरवाही भी उजागर कर दी है। मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट प्रबंधन से जुड़े अर्जुन दीवान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।


उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब आठ बजे उत्सवी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी तभी कमजोर और खुला पड़ा सीवर चैंबर अचानक धंस गया और उत्सवी उसमें समा गई। दमकल और प्रशासन की घोर निष्क्रियता के चलते बच्ची को चार घंटे तक भी नहीं निकाला जा सका जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शिवपुरी पुलिस द्वारा उत्सवी के पिता की रिपोर्ट पर अर्जुन दीवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मेंटेनेंस के नाम पर प्रति परिवार ₹1200 वसूले जाने के बावजूद सीवर की हालत खस्ताहाल थी। इस हादसे के बाद यहां निवासरत लोगों का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित लापरवाही का नतीजा है।

 

सैकड़ों लोगों का कोतवाली पर घेराव-
उत्सवी की मौत से आक्रोशित संतुष्टि अपार्टमेंट और आसपास के रहवासियों ने रात तीन बजे तक कोतवाली पर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस, दीवान परिवार के रसूख के आगे नतमस्तक होती रही है, और अगर समय पर कार्रवाई होती तो आज एक मासूम की जान न जाती।  दरअसल, इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शिवपुरी में पैसे और प्रभाव के दम पर लापरवाह निर्माण कार्य और जानलेवा सुविधाएं खुलेआम संचालित हो रही हैं। सवाल उठता है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन ने इस अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच क्यों नहीं की? 

 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.