Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकि‍ल को मारी टक्‍कर एक की मौत
korba,   unidentified vehicle travelling , one died

कोरबा । कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर आज शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैसमा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइक‍िल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार दोनों जीजा साला रामपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। मृतक अक्षय की दो साल पहले कोलगा की रहने वाली प्रियंका से शादी हुई थी। वह अपने परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ खेती-किसानी भी करता था। मृतक का परिवार ढोढतराई का रहने वाला है। उनके पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय उनका बड़ा बेटा था। उनके दो बेटे और एक बेटी है। अक्षय घर से कुछ काम का बोलकर निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह जीजा मंगल सिंह के साथ कहां गया था।

 

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद राहगीरों ने 112 और 108 को सूचना दी। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह का इलाज जारी है। उरगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.