Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कोरबा जिला जेल के प्रवेश द्वार में बैठा था फन फैलाएं नाग
korba, snake was sitting,district jail

कोरबा । कोरबा  जिला जेल में बीती रात्रि एक नाग फन फैलाएं बैठा दिखाई दिया । जिसके बाद जेलर एवं सिपाहियों के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया।  जिसके फौरन बाद सारथी ने अपने टीम के रेस्क्यू सदस्य राजू बर्मन को जिला जेल के लिए रवाना किया गया, तब तक सांप पर नज़र रखने को कहा गया, थोड़ी देर बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और फन फैलाएं बैठे नाग का रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद भारतीय नाग के विषय में वहां पर उपस्थित सभी को बताया गया और किस तरह सर्प दंश होने पर क्या करें इस विषय को भी बताया गया, फिर उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने आज शुक्रवार काे बताया कि लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कॉल आ रहे हैं, ज्यादातर कॉल सामान्य पिटपीटी, फोदकु, डोडिया और धमना का हैं जिससे किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह सभी विषहीन सांप हमारे खाद्य श्रृंखला का हिस्सा हैं जो चूहे को खाकर उनकी आबादी को नियंत्रित करता हैं बल्कि यह सभी सांपों को भगाने का प्रयास करें वही दूसरी ओर नाग, अहिराज और करैत जो बेहद जहरीले होते हैं जो पकड़ने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें, उसके लिए हमारी रेस्क्यू टीम आएगी साथ ही अजगर जैसे सांप काे भी छेड़खानी और पकड़ने की कोशिश न करें। जिले के सभी लोग 8817534455 टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं ताकि लोगों की जान बचाने के साथ सांपों की जान भी बचाई जा सके।

MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.