Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गरियाबंद के सोहागपुर बिट में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया
raipur, Villagers held hostage, Gariaband

गरियाबंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल में सोहागपुर बिट में आज गुरुवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन कर्मियों पर ग्रामीणों ने जान लेवा हमला किया है। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को घंटो तक बंधक बनाए रखा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी वन कर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया।

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला परसूली के सोहागपुर बिट का है। वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में वन भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण की सूचना मिली थी। इसके बाद डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी सहित पांच वन कर्मी गुरुवार सुबह 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे। ग्रामीण इसी बात से नाराज हो गए।अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर डंडों और कुल्हाड़ियों से डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मियों पर लाठी, कुल्हाड़ी के बैट से हमला कर दिया। इस हमले में वनकर्मी घायल हुए हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हमला करने के बाद डिप्टी रेंजर समेत 5 वन कर्मियों को बंधक बना लिया।

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई के लिए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर  हिंसक प्रतिक्रिया की । कर्मचारियों को लगभग दो घंटे तक बंधक रखा गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बंधक कर्मचारियों को छुड़ाया। घायल वन कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वन कर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस की टीम ने सभी वन कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस की टीम वन कर्मियों पर हमला करने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.