Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बाईक तेज रफ्तार ट्रक से टकराई युवक की हुई माैत
jagdalpur, Bike collided  , bike rider died

जगदलपुर । बस्तर जिले के नगरनर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सेमरा के पास आज बुधवार काे बाइक सवार दंपत्ति की बाईक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में बाइक सवार युवक की माैके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बूलेंस से उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया है।

 

नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओड़िसा निवासी गुड्डू धुर्वा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी रायबारी उम्र 27 वर्ष एवं 3 वर्ष की बेटी को लेकर जगदलपुर आया हुआ था। वापसी के दाैरान ग्राम सेमरा के पास एक कार को ओवरटेक करने के दाैरान उसकी बाईक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई।इस हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को 108 की मदद से पहले महारानी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेकाॅज रेफर किया गया, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.