Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market closed ,after fluctuations

नई दिल्ली । पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में मजबूती भी आई। बिकवाली का दबाव बनने पर इसने लाल निशान में गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

 

आज दिन भर के कारोबार के दौरान आईटी, ऑयल एंड गैस और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में जम कर खरीदारी होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, मेटल, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एफएमसीजी, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

 

आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 455.53 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 455.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 12 हजार करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

 

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,180 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,233 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,813 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 134 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,610 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,436 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,174 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर बढ़त के साथ और 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज 81.30 अंक की तेजी के साथ 82,473.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक दोपहर 1 बजे के करीब 391.79 अंक की मजबूती के साथ 82,783.51 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने पर अगले 1 घंटे में ही इस सूचकांक ने लाल निशान में 82,308.91 अंक तक गोता भी लगा दिया। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिसके कारण सेंसेक्स 123.42 अंक की बढ़त के साथ 82,515.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 29.90 अंक उछल कर 25,134.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों की खींचतान के कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। बिकवाली के दबाव में निफ्टी गिर कर लाल निशान में 25,081.30 अंक तक पहुंचा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 1 बजे के करीब ये सूचकांक 118.15 अंक की तेजी के साथ 25,222.40 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर अगले 1 घंटे में ही ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गया। हालांकि आखिरी 1 घंटे के कारोबार में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी 37.15 अंक की तेजी के साथ 25,141.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी 3.23 प्रतिशत, इंफोसिस 2.20 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.65 प्रतिशत, विप्रो 1.59 प्रतिशत और ओएनजीसी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस 2.05 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 1.86 प्रतिशत, अदानी एंटरप्राइजेज 1.22 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 1.18 प्रतिशत और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.