Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजा की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई
bhopal, Sonam

भाेपाल/ इंदाैर । इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। वहीं सोनम के भाई गोविंद ने सोनम को फांसी देने की बात कही है। गोविंद ने कहा कि जिन लोगों ने यह हत्या को अंजाम दिया उन सबको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।


बुधवार को सोनम का भाई गोविंद, राजा रघुवंशी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचा। गोविंद ने राजा की मां और भाई से मुलाकात की। इस दाैरान जैसे ही राजा की मां से सोनम का भाई गले मिला तो वो फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि मुझे जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा कुछ करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते। जिस पर सोनम के भाई गोविंद ने राजा की काे ढांढस बंधाते हुए कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा पेशी करवाने। मैं खुद उसको सजा दिलवाऊंगा। आपको कुछ नहीं करना है मम्मी।

 
राजा के परिवार से मिलने के बाद साेनम के भाई गाेविंद ने मीडिया से बातचीत की। गोविंद ने कहा कि सोनम ने ऐसा क्यों किया हमें नहीं पता, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है तो उसे सजा मिलना चाहिए। उसे सिर्फ फांसी होना चाहिए। मैं जिस दिन अपनी बहन को शादी कर विदा किया था। उस दिन से इस परिवार को अपनाया है और मैं इस परिवार के साथ हूं। गोविंद ने बताया कि सोनम से हमने सारे रिश्ते तोड़ दिए है। इस घर का बेटा अब राजा की जगह मैं हूं। राजा मेरा बहुत करीबी था आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन इस परिवार का बेटा अब मैं हूं और उसकी सजा दिलाने के लिए मैं काम करूंगा। गोविंद ने कहा कि इस केस में वकील मेरी तरफ से रहेगा और मैं इस परिवार की तरफ से रहूंगा और सोनम को सजा दिलवाएंगे। मैं बोल चुका हूं सोनम इस मामले में गुनहगार है। गोविंद रघुवंशी ने बताया कि सोनम का जब फोन आया था वह फूट-फूट के रो रही थी। कह रही थी भैया मैं यहां पर हूं, फिर मैं पुलिस को अरेंज कर मौके पर पहुंचा। मेरी दो-तीन बार सोनम से उसके बाद बात हुई थी। सोनम रो रही थी।
 

गाेविंद ने बताया कि जितेंद्र रघुवंशी का हवाला कारोबार का नाम लिया जा रहा है वह मेरे मौसी का लड़का है। उसका कोई हवाले का काम नहीं है। जितेंद्र रघुवंशी हमारे गोदाम पर हम्माल का काम करता था। मेरी मौसी का लड़का है उसके अकाउंट में पैसा हमारा आता था और हम उसे जो लोकल छोटे-मोटे ट्रांजैक्शंस हैं जो गोदाम खर्च गाड़ी भाड़ा था, वह उसे चलता था और वह अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी का था। गोविंद ने कहा कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। गोविंद ने बताया कि मैं सोनम से पूछा था कि तुमने ऐसा क्यों किया तो वह इनकार कर रही थी। जब मैं उसको कहा कि राज यह लोग सब पकड़े गए हैं, तब भी वह मना कर रही थी लेकिन मुझे पता है सोनम इसमें गुनहगार है। मेघालय सरकार पर हमने काफी आरोप लगाए हैं, तो मेघालय सरकार हमारे साथ सपोर्ट में खड़ी तो थी, लेकिन दिखाई नहीं दे रही थी कि हमारे सपोर्ट में खड़ी है। सोनम के भाई ने हाथ जोड़कर मेघालय सरकार से माफी भी मांगी है।

 

मीडिया से जब गोविंद बात कर रहे थे उस दौरान राजा के भाई विपिन बगल में बैठे थे। राजा के भाई विपिन ने बताया कि गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी। बोला मम्मी जी मेरी बहन ने गलती की है। सोनम ने जो गलती की है, उसके लिए उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।

 
 
MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.