Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
इंदौर जिले के 101 शासकीय स्कूल घोषित किए गए तम्बाकू मुक्त
indore, 101 government schools , tobacco free
इंदौर । इंदौर जिले के 101 शासकीय स्कूलों को अधिकारिक तोर पर तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया है। संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इन स्कूलों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर संभागायुक्त सिंह ने सभी को तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर विजय मण्डलोई, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, मध्य प्रदेश वॉलेंट्री एसोसिएशन के सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
 
संभागायुक्त सिंह ने कहा कि इंदौर जिले के 101 शासकीय स्कूलों को अधिकारिक तोर पर तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) तहत जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों संयुक्त मुहिम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इंदौर में चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य और संगीत को लेकर जब भी कोई अच्छा कार्य शुरू करना होता है तो सबसे पहला नाम शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बाल विनय मंदिर का आता है। आज तम्बाकू का सेवन लड़कों के साथ-साथ लड़किया भी कर रही है, जो चिंतनीय है। शासकीय विद्यालयों के आसपास तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगना चाहिए।
 
संभागायुक्त ने कहा कि कुछ कंपनियां तम्बाकू सेवन का भ्रामक प्रचार कर लाखों करोड़ों रुपये कमा रही है। इससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हमें पड़ोसी देश भूटान से प्रेरणा लेना चाहिए। क्योंकि वहां पर तम्बाकू सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। दुनिया में सबसे ज्यादा हैप्पीनेस इंडेक्स में भी भूटान का नाम आता है। जो यह बताता है कि जहां तम्बाकू का सेवन कम होगा वहां खुशियां अधिक होगी। इस मौके पर संभागायुक्त ने इंदौर जिले के तम्बाकू मुक्त हुए 101 स्कूलों के प्राचार्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किये और कहा कि जो बच्चे तम्बाकू सेवन के खिलाफ अभियान चला रहे उन्हें इंदौर जिले ब्रांड एम्बेसेडर बनाया जाए ताकि इंदौर भी तम्बाकू मुक्ति जिला बने। स्वच्छता में तो इंदौर नम्बर वन है, अब तम्बाकू मुक्त में भी इंदौर नम्बर वन बने।
 
कार्यक्रम को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने कहा कि जिन स्कूलों को आज तम्बाकू मुक्त घोषित किया है। इन स्कूलों ने सभी मानकों को पूरा किया है। इन स्कूलों 90 प्रतिशत या उससे से अधिक स्कोर हासिल करके यह उपलब्धि प्राप्त की है। इसके लिए जिला कलेक्टर आशीष सिंह बधाई के पात्र है। जिनके नेतृत्व में यह अभियान पूरे जिले में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि अब प्राचार्यों की यह जवाबदारी बनती है कि वे अपने विद्यालय परिसर में तम्बाकू का कोई अवशेष भी नजर नहीं आए। विद्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की दुकाने नहीं लगे।
 
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर विजय मण्डलोई ने कहा कि जो विद्यालय आज तम्बाकू मुक्त घोषित किये गये उनका भौतिक सत्यापन भी किया गया है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि देश में रोजाना 550 बच्चे तम्बाकू सेवन की नई शुरुआत करते है। देश में प्रतिवर्ष 13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत तम्बाकू सेवन से हो रही है। इस मान से तम्बाकू सेवन से रोजाना तीन हजार 500 लोगों की मृत्यु हो रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।
MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.