Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की गिरफ्तारी के बाद विधवा मां और बहनों का बुरा हाल
bhopal, Raja Raghuvanshi,bad condition

भाेपाल/इंदाैर । राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ ही उसके कथित प्रेमी और तीन अन्य आरोपियों काे गिरफ्तार किया गया है। राज कुशवाह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और कोरोना में उसके पिता का भी निधन हो चुका है। इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस राज कुशवाह को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई है। इधर इंदौर में क्राइम ब्रांच और मेघालय पुलिस की एक टीम मंगलवार काे मामले के आरोपी विशाल को लेकर उसके घर पहुंची है। यहां सर्चिंग की जा रही है।


इंदाैर में राज कुशवाहा की विधवा मां और दो बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एक बहन गांव में है। राज कुशवाह के परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हालांकि इनके पिता सालों पहले इंदौर आ गए थे। ‎राज कुशवाह की मां चुन्नीबाई, बड़ी‎ बहन सुहानी और छोटी बहन प्रिया मानने को ‎तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा राजा की हत्या कर सकता है। बहन सुहानी ने कहा कि मेरा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। वह तो सोनम दीदी की ‎‎सलामती के लिए घर के ‎‎मंदिर में रोज दुआ करता ‎‎था। राजा ‎‎भैया की शव यात्रा में भी ‎‎गया था। वहां से लौटकर दो‎ ‎घंटे तक रोया। राज कुशवाह की बहन ने कहा कि विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं। वे ऐसा कुछ नहीं कर सकते। मेरा भाई राज कहीं नहीं गया। आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं। मेरी बस यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए। वह हत्या में शामिल नहीं है। मेरा भाई निर्दोष है।

मां बोली- उसे झूठा फंसाया

राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपी राज कुशवाह की मां ने कहा कि मेरा बेटा कभी ऐसा नहीं कर सकता। मेरे बच्चे को झूठा फंसाया है। तीन दिन से हमने पानी नहीं पिया है, जब से मेरे बेटे को लेकर गए हैं। मेरे कोई आगे-पीछे नहीं है।

विशाल के घर पहुंची पुलिस

इंदौर में मेघालय पुलिस की एक टीम आरोपी विशाल को लेकर उसके नंदबाग स्थित घर पहुंची है। चाबी नहीं होने की वजह से टीम गेट से चढ़कर अंदर घुसी। यहां सर्चिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां से उन कपड़ों को बरामद किया जा रहा है, जिन्हें पहनकर विशाल ने राजा रघुवंशी की हत्या की थी। इंदौर में विशाल के घर पहुंचे क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनम चंद यादव ने कहा कि राजा रघुवंशी के मर्डर के सिलसिले में ही पुलिस यहां सर्चिंग के लिए आई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी सात दिन के लिए शिलॉन्ग में ही थे। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस को आरोपियों के साथ रात में शिलॉन्ग के लिए निकलना था, लेकिन वे आज (मंगलवार) दोपहर फ्लाइट से रवाना होंगे। फिलहाल, मेघालय पुलिस आरोपियों से इंदौर में पूछताछ कर रही है।

 
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.