Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुकमा में आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव बलिदान
raipur, ASP Akash Rao ,sacrificed his life
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिसकर्मियों की एक टीम नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गई। इस आईईडी ब्लास्ट में सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिर पून्जे (42) बलिदान हो गए।

 

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि कोंटा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिर पून्जे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच हेतु पैदल गश्त पर थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार सुबह कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भानुप्रताप चंद्राकर एवं कोंटा थाना प्रभारी सोनल गवला घायल हो गए। सभी को कोंटा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान एएसपी आकाश राव ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल अधिकारी भानुप्रताप चंद्राकर और सोनल गवला फिलहाल खतरे से बाहर हैं। कार्यालय की ओर से आगे बताया गया कि एएसपी के पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय, समस्त नागरिक एवं पुलिस परिवार इस शोक की घड़ी में बलिदानी आकाश राव गिर पून्जे के परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़ा है। उनका बलिदान हमारी इस प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करेगा कि हम भाकपा (माओवादी) जैसे क्रूर एवं षड्यंत्रकारी संगठन का समूल नाश करें।

 

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

 

घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिर पुंजे के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवानों के भी घायल होने की खबर है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं।''

 

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ''छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है और उसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखला कर नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जायेगा।''
MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.