Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह
jagdalpur, Union Home Minister , Chhattisgarh

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबलों को लगातार मिल रही बड़ी कामयाबी को लेकर जहां दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को सम्मानित किया वहीं नक्सल अभियान में लगे जवानों को प्रोत्साहित और उनका हौसला बढ़ाने को जून के अंतिम सप्ताह में शाह बस्तर आएंगे। ताकि इन जवानों को ऐसे अभियानों के लिए नई ऊर्जा देने के साथ उनके मनोबल को और भी मजबूत किया जा सके। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के संभावित दौरे की पुष्टि की है।

 

सुरक्षाबलों ने बीते महीने अबूझमाड़ के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में माओवादी संगठन के शीर्ष कैडर के 10 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली बसव राजू को ढेर किया था। इसके बाद से सुरक्षाबलों की कामयाबी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब तक जारी है। सुरक्षाबलों ने बीती 5 जून को एक करोड़ के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और 6 जून को 45 लाख के इनामी भास्कर को भी मार गिराया था। इसके अलावा सात जून को 5 अन्य नक्सली भी इस कार्रवाई में ढेर किए गए हैं। सुरक्षाबल बरामद इन पांच अज्ञात नक्सली शवों की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

इन बड़ी सफलताओं के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने दिल्ली में बीते शनिवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों को सम्मानित किया और अब जवानों से मिलने स्वयं छत्तीसगढ़ के बस्तर के विशेष प्रवास पर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का जून महीने के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के बस्तर के विशेष प्रवास पर रहना प्रस्तावित है। शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलाें के जवानों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।

 
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह का यह दौरा केवल जवानों से मुलाकात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक ढांचे की मजबूती जैसे विषयों पर उच्चस्तरीय बैठकें भी होंगी।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा था कि हाल ही में एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। अब जल्द ही छत्तीसगढ़ जाकर अपने बहादुर जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। माेदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत काे मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस ट्वीट के बाद से ही प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की रणनीति और जमीनी कामयाबी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में पहुंचकर यहां तैनात सुरक्षाबलाें के जवानों की पीठ थपथपाएंगे। सूत्रों के अनुसार वे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें के किसी नक्सल प्रभावित जिले में पहुंच सकते हैं। हालांकि जगह और तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घाेषणा नहीं की गई है। इस विशेष बस्तर प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी प्रमुख तपन डेका समेत सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। इससे नक्सल मोर्चे पर जारी रणनीति को और अधिक धार मिलेगी और आने वाले समय में नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ेंगे।

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.