Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पांच लाख का इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ राजू नुरुटी गिरफ्तार
kanker, Naxalite Marou Nurti,Kanker district

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना छोटे बेटिया पुलिस और बीएसएफ ने शुक्रवार को घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ राजू नुरुटी को गिरफ्तार कर लिया है। नारायणपुर पुल‍िस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसकी पुष्‍ट‍ि की है।

 

थाना छोटे बेटिया पुलिस के अनुसार मुखबि‍र की सूचना पर बीएसएफ और छोटे बेटिया पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें संदिग्ध ने अपना नाम मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नूरुटी विनागुंडा निवासी बताया। उसने यह भी स्वीकार किया कि नक्सली कमाण्डर रामदेर, शंकर राव, दर्शन पद्दा, सोनू दरों, कैलाश, लिंगू मधु, हीरालाल, देव सिंह, रुपी, गोपी और अन्य 15 से 20 नक्सलियाें के साथ ग्राम झारावर के आगे पहाड़ी जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ शामिल रहा था।

 

थाना छोटे बेटिया में गिरफ्तार इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नुरुटी विरूद्ध अपराध क्रमांक धारा 147,148,149,302भा दवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय भानुप्रतापपुर में पेशकर न्यायिक रिमांड में ले लिया है।

MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.