Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
श्रीराम जन्मभूमि में श्री राम दरबार विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा
ayodhya,   Shri Ram Darbar idols,  Shri Ram Janmabhoomi

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने देव विग्रहों की अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:25 से 11:40 बजे के बीच पूजन के बाद आरती उतारी। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र उपस्थित रहे।

 
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान समारोह यज्ञशाला और परिसर के देवालयों में चल रहा है। मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार के गर्भगृह में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी के विग्रहों और परिसर के सभी नवनिर्मित देवालयों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गंगा दशहरा के पावन दिन अभिजित मुहूर्त में सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र ने बताया कि त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन आज प्रातः साढ़े छह बजे से आह्वानित देवताओं का यज्ञमंडप में पूजन प्रारम्भ हुआ जो दो घंटे तक चला। इसके पश्चात नौ बजे से हवन शुरू हुआ जो घंटेभर चला। बाद में केंद्रीयकृत व्यवस्था के अंतर्गत एक साथ सभी देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारम्भ हुआ। सभी मन्दिरों को दृश्य माध्यम (कैमरा एवं स्क्रीन) से एक साथ जोड़ा गया था। श्रीराम दरबार और शेषावतार के साथ जिन मन्दिरों में प्राण प्रतिष्ठा हुई वे हैं परकोटा के ईशान कोण पर स्थित शिव मंदिर, अग्निकोण में गणेशजी, दक्षिणी भुजा के मध्य में हनुमानजी, नैऋत्य कोण में सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती के साथ परकोटा की उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता प्रतिष्ठित हुईं।
MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.