Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
bhopal, Chief Minister ,Rahul Gandhi

भाेपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार काे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें जमकर घेरा है। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों की आलोचना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन सृजन से पहले राहुल गांधी अपनी बुद्धि का सृजन करें, इसीलिए तो राहुल गांधी को 'पप्पू' कहते हैं। आखिर वह परिपक्व कब होंगे? नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं। सीएम डाॅ यादव ने कहा कि राहुल गांधी काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य पर माफी मांगनी चाहिए।


गौरतलब है मंगलवार को राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा में वक्तव्य दिया था, जिस पर डॉ. यादव ने आपत्ति जताई है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की जड़ जमाने के लिए और कांग्रेस की ताकत के लिए, संगठन सृजन के लिए राहुल गांधी आये थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने और पार्टी के संस्कारों का अमर्यादित परिचय दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा जूते पहनकर पुष्पांजलि करने को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ये बात किस तरह से बताएंगे कि भारतीय जड़ों से जुड़कर संस्कार कैसे होते हैं? अपने से बड़ों की पुष्पांजलि करना है तो जूते उतारना रहते हैं, विनम्रता से प्रणाम करना रहता है, फूल फेंकना नहीं पड़ता है। उसी प्रकार से भाषा पर भी नियंत्रण रखना पड़ता है। और इसीलिए जनता कांग्रेस को पसंद नहीं करती हैं।

देश के संस्कारों के खिलाफ बात करते हैं राहुल गांधी
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मर्यादा छोड़कर जिस भाव से बोलते है। इससे न केवल उनकी छवि खराब होती है, बल्कि पूरे देश की संस्कृति का अपमान होता है। उन्होंने कहा कि इससे राहुल गांधी का बचपना झलकता है। वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं बल्कि पूरे देश की संस्कार के विरुद्ध बात करते हैं। पहले अपनी दादी के लिए जिस प्रकार से जूते पहन के फुल फेंक के जाते हैं उसी प्रकार से प्रधानमंत्री जी के लिए उन्होंने जो शब्द बोले हैं और जिस ढ़ग से उन्होंने ट्रम्प की बात की है यह उनका एक तरह से हल्कापन सबके सामने आता है। मैं कठु शब्दों निदा करता हूं और हमारे अपने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश ने देखा है और उनके नेतृत्व में सेना ने जिस प्रकार से पाकिस्तान की हालत खराब की दुनिया इस बात को मानती है। उनके सांसद दुनिया में जा कर के बात कर रहे हैं और वह नादान तरह की बात करके नेता प्रतिपक्ष के गरिमापूर्ण पद है मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं।

 

राहुल गांधी कब मेच्योर होंगे
डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को कहां ले जाकर खड़ा करेंगे, उनके अपने व्यवहार बताते हैं कि वो अब कब मेच्योर होंगे, कब परिपक्व होंगे और उनके साथ वाले तो ताली बजाते हैं ये बढ़ा दुर्भाग्य है। यह कांग्रेस ही जाने, यह उनका मामला है, पर मैं पुनः एक बार प्रधानमंत्री के बारे में बोले गए राहुल गांधी के वक्तव्य की कटु शब्दों में निंदा करता हूँ। सीएम मोहन यादव ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से देश की जनता आहत है। उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सीएम ने कहा कि वह संगठन से पहले अपनी बुद्धि का सृजन करें।

 
 
MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.