Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
ahamdabad,   winning the IPL title, Kohli

अहमदाबाद । 18 साल का लंबा इंतज़ार, अनगिनत कोशिशें और अंततः विराट कोहली को वह पल मिला जिसका वह हर सीजन में इंतज़ार करते थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि ये खिताबी जीत उनकी आत्मा को सुकून दे रही है।

 

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "मैंने इस टीम को अपनी जवानी दी है, अपना प्राइम टाइम और अपना अनुभव दिया। हर साल यही सपना देखा कि ट्रॉफी जीतूं। आज ये सपना पूरा हुआ, यकीन नहीं हो रहा। जैसे ही आखिरी गेंद डाली गई, मैं भावुक हो गया। ये जीत मेरी आत्मा को सुकून देती है। मैं आईपीएल में आखिरी दिन तक इसी टीम के लिए खेलूंगा। ये खिताब मेरे करियर के सबसे ऊपर है।"

 

टेस्ट क्रिकेट को लेकर भी विराट ने अपनी भावना जताते हुए कहा, "ये जीत मेरे दिल के बहुत करीब है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की अहमियत इससे कहीं ज्यादा है। जो युवा खिलाड़ी हैं, उन्हें मैं कहूंगा कि टेस्ट को सम्मान दो। अगर टेस्ट में परफॉर्म करोगे, तो दुनिया भर में इज्जत मिलेगी।"

 

 विराट के अलावा खिताबी जीत पर क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार समेत टीम के कई सितारों की भावनाएं छलक पड़ीं।

 

मैन ऑफ द मैच रहे क्रुणाल पांड्या ने फाइनल में धीमी गेंदों से कमाल कर दिया। उन्होंने कहा, "पहली पारी में ही अंदाजा लग गया था कि स्लो बॉल ही कारगर रहेगी। हिम्मत चाहिए इस फॉर्मेट में ऐसा करने की, लेकिन मैंने हालात को पढ़ा और खुद पर भरोसा किया। मैंने पहले दिन ही कहा था कि इस बार जीतना है और पांड्या परिवार के पास अब 11 में 9 ट्रॉफी हो गई हैं!"

 

"सबने मिलकर बनाया ये सपना हकीकत" – दिनेश कार्तिक

 

टीम के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा,"ये टीम 18 साल से इस दिन का इंतजार कर रही थी। एबी डिविलियर्स, कोहली – सबने दिल से कोशिश की थी। हमारे पास सभी ज़रूरी स्किल थे और विश्वास था कि हम जीत सकते हैं। एंडी फ्लावर और मो बोबट की योजना और मेहनत ने इस टीम को आकार दिया।"

 

"हर खिलाड़ी ने दिया योगदान" – भुवनेश्वर और हेज़लवुड

 

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि क्रुणाल की गेंदबाज़ी ने पूरा मैच बदल दिया। उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि 190 रन आसान नहीं होंगे, लेकिन क्रुणाल की स्पेल ने सब कुछ पलट दिया।"

 

जॉश हेज़लवुड ने विराट की भावना को लेकर कहा, "ये जीत विराट के लिए सब कुछ है। उन्होंने सालों इस टीम के लिए खेला है और आज का परिणाम उन्हें बहुत सुकून देगा।"

 

"ये टीम नहीं, एक जुनून है" – फिल सॉल्ट

 

आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने कहा, "अभी भी समझ नहीं आ रहा कि हम जीत गए हैं। हर जगह हमारी टीम को सबसे ज़्यादा सपोर्ट मिला। एबीडी और क्रिस गेल जैसे दिग्गज स्टेडियम में मौजूद थे – ये पल अविश्वसनीय है।"

 

आरसीबी की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक पीढ़ी की उम्मीदों और एक दिग्गज की तपस्या का फल है। विराट कोहली की आंखों से छलकते आंसू इस बात का प्रमाण हैं कि सपने सच होते हैं — जब आप उन्हें पाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.