Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बस्तर जिले के राशन दुकानदाराें की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
jagdalpur,   indefinite strike ,ration shopkeepers

जगदलपुर । बस्तर जिले के 485 राशन दुकानदार आज मंगलवार को भी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। सालों से मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज दुकानदारों ने इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार को दोषी ठहराया ।

 

दुकानदारों ने कहा कि, हम बिना किसी परेशानी के समय पर जिले के दो लाख से अधिक परिवारों को राशन बांट रहे हैं । आए दिन मशीन में आने वाली खराबी और अन्य कारण वश हमारा टकराव लोगों से होता है। बावजूद इसके हम अपनी जिम्मेदारी का पालन कर रहे हैं । लेकिन सरकार को हमारी चिंता नहीं है। एक ही चावल को बांटने के लिए मिलने वाला कमीशन में काफी अंतर है । केंद्र सरकार के चावल को बांटने के लिए हमें एक क्विंटल के पीछे 90 पैसा कमीशन का मिलता है, जबकि राज्य सरकार का चांवल बांटने के लिए हमें केवल 30 पैसे प्रति क्विंटल के मान से कमीशन से दिया जा रहा है। विक्रेता संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो इस माह से प्रस्तावित तीन माह का एक मुश्त राशन वितरण भी रोक दिया जाएगा ।

 
राशन दुकानदारों की हड़ताल के चलते बस्तर जिले में एक जून से लेकर सात जून तक मनाया जाने वाला चावल उत्सव लगभग खटाई में पड़ गया है । इस उत्सव को लेकर जिले में कहीं पर भी कोई तैयारी नहीं दिख रही है । इधर दूसरी ओर संभागीय मुख्यालय स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन कर रहे राशन दुकानदारों ने कहा कि तीन महीने का चावल एक साथ दिए जाने की योजना के तहत अब तक किसी भी राशन दुकान में चावल का भंडारण नहीं हुआ है।
 
राशन विक्रेता संघ के प्रदेश सह सचिव अजंबर सेठिया ने बताया कि, विगत वर्ष हमने भूख हड़ताल किया था, जिसके बाद शासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था। पर एक साल बाद भी ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए पुनः हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं । जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होंगी, दुकाने बंद रहेंगी । हमारी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देने और हड़ताल को खत्म कराने के तहत खाद्य विभाग का कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं आया है। जब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता है, तब तक हम मांगों का ज्ञापन भी जिला प्रशासन या खाद्य विभाग को नहीं सौंपेंगे।
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.