Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
90 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम
surajpur, Youth Congress ,blocked the road

सूरजपुर । सूरजपुर वनमंडल के ग्राम पंचायत कोलडीहा में 90 एकड़ की वन भूमि का विधि विरुद्ध तरीके से वन अधिकार पट्टा जारी करा लेने का आरोप लगा कांग्रेसी नेता दानिश रफीक के नेतृत्व में बीते शाम युवा कांग्रेस भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दद्वार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

देर शाम वन विभाग द्वारा इस मामले में सूरजपुर एसडीओ फारेस्ट द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज गांधीनगर थाने में उपलब्ध कराकर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार द्वारा इस मामले की शिकायत सूरजपुर कलेक्टर सहित वनमंडलाधिकारी से भी शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके मद्देनजर युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व में ही दो जून को इस मामले को लेकर आंदोलन और चक्काजाम की सूचना प्रशासन को दे दी गई थी।

 

शिकायत में बताया गया है कि कोलडीहा के पूर्व सरपंच के पति ने अपने आधा दर्जन से भी अधिक परिवारजनों के नाम पर वन भूमि के अभिलेखों में कूटरचना कर विधि विरुद्ध तरीके से 90 से 95 एकड़ वन भूमि का वन अधिकार पट्टा जारी करवा लिया गया।

 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की समद्दार ने शिकायत में वह भी आरोप लगाया है कि एक निजी संस्थान का भी संचालन वन भूमि पर किया जा रहा है और उसमें अनाधिकृत रुप से तीन मंजिला भवन का भी निर्माण कराया गया है।

 

चक्काजाम और प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुंदन विश्वकर्मा, तपन सिकदार, परमेश्वर राजवाड़े, सैयद अमिल, सोहराब, अजहर खान, अभय लकड़ा, भिमा सिंह, दाऊद एक्का, राजघाट मिंज, अभय खराती, आकाश मंडल, अजित बेक, अरुण टोप्पो, मारवाड़ी लकड़ा, रामनाथ बेक, जज कुजूर, विश्वनाथ सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

 

 

MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.