Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
एलएचबी कोच के साथ अगले माह से शुरू होगा जबलपुर ट्रेन का परिचालन
ambikapur, Jabalpur train, LHB coaches

अंबिकापुर । जबलपुर-अम्बिकापुर-जबलपुर ट्रेन में एलएचबी कोच लगाया जा रहा है। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक आगामी ग्यारह जुलाई को जबलपुर से ट्रेन क्रमांक 11265 का एलएचबी रेक के साथ संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही 12 जुलाई से अम्बिकापुर से ट्रेन संख्या 11266 जबलपुर के लिए इस नए कोच के साथ संचालित होगी। प्रत्येक एलएचबी रेक में 22 कोच होंगे, जिसमें एक एसी 3 टियर, एक एसी चेयर कार, एक स्लीपर क्लास, सात द्वितीय श्रेणी चेयर कार और दस सामान्य श्रेणी के साथ ही एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी शामिल है। यह नया कोच सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगा, जो यात्रियों के लिए न सिर्फ आरामदायक होगा, बल्कि पारंपरिक कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, गतिशील, हल्का और बेहतर अनुभव वाला होगा।

 
छह दिन रद्द रहेगा जबलपुर ट्रेन
 
 रेलवे प्रबंधन के मुताबिक दो से सात जून तक जबलपुर-अम्बिकापुर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि तीन से 8 जून तक अम्बिकापुर से जबलपुर के लिए परिचालन रद्द रहेगा। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में एलएचबी कोच की सुविधा के कवायदों के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन रद्द रहने के साथ कई ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.