Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत बनाने की सशक्त कड़ी है : शिवराज चौहान
patna, Developed Agriculture , Shivraj Chauhan

पूर्वी चंपारण । विकसित कृषि संकल्प अभियान के पांचवे दिन सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मोतिहारी पहुंचे। जहां पीपरा कोठी कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में किसानो कों संबोधित करते कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने की सशक्त कड़ी है। 

 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि उत्पादन में लागत को कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। विकसित कृषि और समृद्ध किसान के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  29 मई से 12 जून तक चलाये जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 16 हजार वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को नई तकनीकी सिखा रही हैं। जिसका उद्देश्य आधुनिक तरीके खेती को बढावा देना है,जिससे कम लागत में बेहतर कृषि उपज प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढावा देना है। जिसमे प्राकृतिक खेती, कृषि में ड्रोन का उपयोग, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन इत्यादि को भी शामिल किया गया है। इस अभियान का मूल मंत्र है "लैब टू लैंड जिसमे “एक देश एक कृषि और एक टीम का निर्धारण कर देश में कृषि और किसानो को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है।उन्होने किसानो से इस अभियान का भरपूर लाभ उठाने का आह्रान किया। अपने संबोधन के दौरान कृषि मंत्री ने महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का स्मरण चंपारण की भूमि का नमन किया।उन्होने कहा आजादी के मार्ग प्रशस्त करने वाली इसी भूमि पर मिर्चा धान का चूड़ा और रसीली लीची का बेहतर उत्पादन हो रहा है।जिसके संरक्षण के लिए केन्द्र सरकार बेहतर योजना लाने पर विचार कर रही है।
 
शिवराज सिंह चौहान ने केविके परिसर में लगे स्टॉलों का भी अवलोकन किया। जिसमें केंद्रीय कारा, आईसीआर, स्वास्थ्य विभाग, लोहिया स्वच्छता विभाग, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग, जीविका, समावेशिक शिक्षा व पीएम पोषण विभाग, आईसीडीएस, इफको, सात निश्चय, मशरूम रिसर्च, मधुमक्खी पालन विभाग, डीआरसीसी, कृषि अभियंता व प्रौद्योगिकी विभाग, प्राकृतिक खेती विद्यालय, पोषक अनाज व मूल्य संवर्धन उत्कृष्ट केंद्र, जल जीवन हरियाली, लीची व आम उत्पादन, मृदा जांच केंद्र का स्टाॅल शामिल रहा। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसान चौपाल लगाकर किसानो की बाते सुनी। जिसमे बेतिया के किसान आनंद कुमार के मिर्चा चूड़ा और मोतिहारी के पापाया मैन राजेश यादव के पपीते को देख सराहना की। 
 
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, बिहार सरकार के कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, निदेशक अटारी डॉ. अंजनी कुमार, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, पवन जयसवाल, सुनिलमणि तिवारी, पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह, उपमेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, पवन राज, प्रकाश अस्थाना, केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह, एमजीआईएफआरआई के निदेशक डॉ. एसके पूर्वे सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित थे।
MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.