Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नागपुर में रा.स्व.संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाेना सौभाग्य की बात: अरविंद नेताम
jagdalpur, RSS program in Nagpur, Arvind Netam

जगदलपुर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे आदिवासी नेता अरविंद नेता ने कहा क‍ि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (रा.स्व.संघ) के कार्यक्रम में मुख्‍य अत‍िथ‍ि के रूप में शाम‍िल होना उनके ल‍िए सौभाग्‍य की बात है। उन्हें संघ ने कार्यक्रम में आमंत्र‍ित क‍िया है, यह संघ का बड़प्‍पन है। उन्‍होंने कहा क‍ि वे कार्यक्रम में जल, जंगल, जमीन धर्मांतरण व औद्योग‍िकरण नीत‍ि को लेकर अपनी बात रखेंगे।

 

बस्तर संभाग के कांकेर से पांच बार के सांसद और इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में बस्तर से पहले मंत्री रह चुके 82 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने रविवार काे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 5 जून को नागपुर में अपने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया है, जो संघ का बड़प्पन है और मेरा सौभाग्य है। रा.स्व.संघ के विचार अच्छे हैं, मगर मैं उम्र के इस पड़ाव में संघ में शामिल होने नहीं बल्कि मैं देश के आदिवासी राज्यों की बात रखने जा रहा हूं। इस कार्यक्रम को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सम्बोधित करेंगे।

 

उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में 5 जून को नागपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जल-जंगल-जमीन, धर्मांतरण, औद्योगिक नीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी मांग आदिवासी समुदाय के धर्मकोड की मांग को भी रखेंगे, क्योंकि जनगणना में हिंदू लिखाया जाता है। उन्हाेंने कहा कि आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर औद्याेगि‍करण किया जा रहा है, जिससे बदलाव तो आयेगा, लेकिन बस्तर के आदिवासी इलाके के लोग कहां जायेंगे, पता नहीं चलेगा? क्योंकि औद्योगिकरण से बाहरी लोगों का प्रवेश अधिक होगा।

 

नेताम ने कहा कि संघ राष्ट्रहित और आदिवासी हित में काम करने वाला एकमात्र संगठन है। मगर भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा के कारण आदिवासियों के बीच में खाई बड़ी है, जिसे पाटने की जरूरत है। उन्होंने संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें बुलाया जाना मेरा सौभाग्य है और इसके लिए मैं आभारी हूं, परंतु इस उम्र के इस पड़ाव में संघ में शामिल होना नामुमकिन है।

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.