Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विधानसभा सचिवालय ने अब्बास अंसारी की विस सदस्यता रद्द की
lucknow,  Assembly Secretariat cancelled ,Abbas Ansari

लखनऊ । रविवार को अवकाश के बावजूद विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने काेर्ट से दाे साल की सजा

पाने वाले अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है। सचिवालय ने निर्वाचन आयोग को मऊ विधानसभा सीट रिक्त होने की भी सूचना भेज दी है।

जानकारी हो कि मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक

बने थे। एक हेट स्पीच मामले में विशेष काेर्ट ने शनिवार को उन्हें गुनहागार माना और दो वर्ष की सजा सुनाई है। किसी भी मामले में दाे साल या उससे अधिक की सजा हाेने पर विधानसभा की सदस्यता जाने का कानूनी प्रावधान है। अब्बास काे सजा सुनाने के बाद से ही उनकी विधायकी जाने के कयास लगाये जा रहे थे। रविवार को विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है। निर्वाचन आयोग को सूचना भेज दी है। अब चुनाव आयाेग ही कोई बड़ा निर्णय लेगा है।

 

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त की जा चुकी है। उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपचुनाव कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके साथ ही मऊ सदर सीट पर उपचुनाव की संभावना बढ़ गई है। अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी भी इस सीट से विधायक रह चुके थे। अब्बास पर विधानसभा चुनाव के दाैरान एक चुनावी जनसभा में भड़काऊ भाषण में धमकी देेते हुए अपनी सरकार आने पर देख लेने की बात कही थी। इस मामले में अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी हुई थी। अब काेर्ट ने उन्हें दाे साल की सजा सुनाई गई है।

 

MadhyaBharat 1 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.