Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजधानी समेत 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
bhopal, Alert of heavy storm, capital

भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, मई के महीने में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। नौतपा के सातवें दिन शनिवार को भी प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत 21 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भोपाल आए हैं। उनके कार्यक्रम और बारिश के अलर्ट के चलते पांडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होती है तो पानी पांडाल में न पहुंचे।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को बारिश और आंधी की एक्टिविटी रहेगी। ऐसा ही मौसम 3 जून तक रहेगा। हालांकि, तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात में पारा बढ़ सकता है, लेकिन कहीं भी हीट वेव का अलर्ट नहीं है। आज शनिवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, उनमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। यहां 50 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी मौसम बदला रहा। नौतपा के लगातार छठवें दिन प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। छतरपुर के खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया तो गुना, रीवा, अशोकनगर, रायसेन में भी शाम को बारिश हुई। रायसेन में तो तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे।

इधर, कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आयी है। ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रीवा में 40.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.5 डिग्री, सतना-सीधी में 40.4 डिग्री, खजुराहो में 40.3 डिग्री, पचमढ़ी में 28.2 डिग्री, शिवपुरी में 29 डिग्री, छिंदवाड़ा में 32 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.6 डिग्री, इंदौर में 34.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.