Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एक करोड़ के इनामी नक्सली देवजी के नाम पौत्री ने लिखा पत्र
jagdalpur, Granddaughter, wrote a letter

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में नक्सली संगठन का सरगना नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन के महासचिव की दौड़ में शामिल थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी (61 वर्ष) निवासी आंबेडकर नगर, कोरूतुला, जिला-करीमनगर, तेलंगाना के नाम उसकी पौत्री ने पत्र लिखकर वीडियो जारी किया है। वह अपने दादा से वापस लौटने की अपील कर रही है। देवजी प्रभारी सेंट्रल मिलिट्री कमेटी, सीआरबी सदस्य है। उस पर इनामी एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

 

मीडिया में पत्र और वीडियो संदेश तेलगू भाषा में शनिवार काे जारी किया गया है। पत्र और वीडियो संदेश में देवजी की पौत्री सुमा देवजी से कह रही है कि दादा जी मुझे हमेशा आपसे मिलने का मन करता है, पर दुर्भाग्यवश मुझे वह मौका कभी नहीं मिला। जब भी मैं मीडिया में आपके बारे में पढ़ती हूं तो मुझे आप पर गर्व और दर्द का एहसास होता है, पर हाल की घटनाओं को देखकर बहुत दुख भी होता है। मैं सच्चे दिल से चाहती हूं कि इन कठिन परिस्थितियों में आप घर वापस आ जाएं। परिवार में ऐसे सदस्य भी हैं जो वर्षों से आपका इंतजार कर रहे हैं। आप सोचें कि इतने वर्षों में क्या कठिनाइयां रहीं होंगी।

 

इसके साथ ही देव जी की पौत्री सुमा ने सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन कगार क्यों? पाकिस्तान और बांग्लादेश से हमारे देश में घुसपैठ करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है? माओवादियों की निर्मम हत्या और मिठाई बांटते देख मुझे बहुत दुख होता है। अंत में मार्मिक अपील करते हुए सुमा ने लिखा-हमारा परिवार दरवाजे पर आपका इंतजार कर रहा है। हम आपको प्यार से आमंत्रित कर रहे हैं आप वापस आ जाएं।

MadhyaBharat 31 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.