Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
समाधान शिविर में जनप्रतिनिधि के सवाल पर भड़के अधिकारी
balrampur, Officers got angry ,Samadhan camp

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में गुरूवार को एसडीएम देवेंद्र कुमार प्रधान सहित सभी विभाग प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजन दोपहर तीन बजे तक होना था। लोगों के आवेदन भी आ रहे थे।

 

इसी दौरान पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने नगर के रिंग रोड में नाली निर्माण के गुणवत्ताविहीन होने की शिकायत करने पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग संभाग-दो के कार्यपालन यंत्री मोहन राम भगत असहज हो गए। जनप्रतिनिधि के द्वारा बार-बार पूछे जाने पर कार्यपालन यंत्री नाराज होकर गाड़ी में बैठने लगे लेकिन जनप्रतिनिधियों ने उनके वाहन को रोक लिया और अपनी समस्या को लेकर उनका जवाब मांगने लगे।

 

ऐसे में अधिकारी को अपनी गाड़ी छोड़ पैदल कार्यालय तक जाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे पत्रकारों से भी अधिकारी भिड़ गए और मोबाइल को छीन कर पटक दिया।

 
सुशासन तिहार में इस तरह की स्थिति निर्मित होने से लोगों में नाराजगी है। इधर घटना को लेकर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता और पत्रकार संघ के द्वारा आज शुक्रवार को रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
मांग में संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री मोहन राम भगत से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा बार-बार फोन को काट दिया गया।

 

इस संबंध में जिले के कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा आज शुक्रवार को बताया कि, मौखिक रूप में घटना के बारे में पता चला है। लिखित शिकायत आती है तो संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभाग के मुख्य अभियंता सरगुजा परिक्षेत्र अंबिकापुर के नागेश कुमार जयंत ने कहा कि मैं ईई के अभद्र व्यवहार का वायरल वीडियो को देखा है। यदि मेरे पास शिकायत आती है तो जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा।

 

 

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.