Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस विधायक के पोते का रिश्तेदार ने किया था अपहरण
raisen,  grandson , Congress MLA was kidnapped

रायसेन । रायसेन के सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का रहस्यमय तरीके से लापता हुआ पोता पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने 200 किमी दूर छिंदवाड़ा जिले के तामिया से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। 21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तीन बजे पुलिस को सफलता मिली। यह मामला सामने आने के बाद से जिले में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने डॉग स्‍क्‍वॉड और ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस करते हुए बच्‍चे को छिंदवाड़े के तामिया से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आराेपितों गिरफ्तार किया है।


एसपी पंकज पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि बच्चे का अपहरण रिश्तेदार ने रुपयों के लालच में किया था। आरोपितों ने फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ करने पर बच्चे का पता चल गया। लोकेशन पर पहुंचकर दो और आरोपितों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपि‍तों से गहन पूछताछ जारी है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस अपहरण के पीछे आर्थिक लाभ की मंशा थी। पुलिस यह भी देख रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।  आईजी, डीआईजी, एसपी पंकज कुमार पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के नेतृत्व में 10 टीमें बच्चे की तलाश में लगी थीं। शुक्रवार सुबह रायसेन पुलिस बच्चे को सुरक्षित बेगमगंज लेकर आई, परिवार ने धूमधाम से बच्चे का स्वागत किया।

 
 

उल्‍लेखनीय है कि घटना गुरुवार सुबह बेगमगंज तहसील के पालोहा गांव में विधायक के निवास पर घटी। दाे साल का दिव्यम, जो विधायक के भतीजे योगेंद्र पटेल के बेटे हैं, सुबह लगभग 11:00 बजे घर के पिछले आंगन में खेल रहे थे, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गया था। दिव्यम के लापता होने की सूचना मिलते ही विधायक पटेल सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजन ने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 

उप-मंडल पुलिस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस वक्त दिव्यम लापता हुआ, उस समय घर में परिवार की महिलाएं मौजूद थीं और पुरुष सदस्य किसी काम से बाहर थे। इस तथ्य ने अपहरण की आशंका को और बल दिया था और पुलिस ने उस आधार पर जांच शुरू की थी। बेगमगंज, सिलवानी और गैरतगंज थाने की पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। पुलिस बच्चे को खोजने के लिए ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली। सूचना के बाद विधायक देवेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंचे और तलाश में जुट गए थे ।

 

MadhyaBharat 30 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.